2 बार में ही काले, फटे होंठ बन जायेंगे गुलाबी और कोमल

फटे और सूखे होंठों की समस्या बेहद ही दर्दनाक होती है। होंठों का फटना मानो लड़कियों की खूबसूरती पर दाग लगने जैसा है। फटे होंठ आपकी प्यारी मुस्कान पर ग्रहण लगाते हैं। अक्सर हम अपने चेहरे का निखार बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। पार्लर जाते हैं या फिर नानी के घरेलू नुस्ख़े आजमाते हैं। लेकिन होंठों को मुलायम और नरम रखने पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। इसलिए अक्सर सर्दियों में और बदलते मौसम के दौरान हमें फटे होंठों का सामना करना पड़ता है। देखा जाए तो होंठ फटना बुखार, खांसी और जुकाम जैसी बीमारियों से भी ज्यादा गंभीर है।

यूपी पुलिस मे बड़ा फेरबदल-सुलखान सिंह बने नये डीजीपी, देखिये पूरी लिस्ट

क्योंकि इसमें इंसान को धैर्य और खुद पर नियंत्रण रखना आना जरूरी है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे? दरअसल, फटे होंठों की दुर्दशा जानते हुए भी आपका ध्यान बार-बार होंठों की तरफ ही जाता है। अक्सर लोग होंठों की फटी परत को दांतों से चबाने और कुरेदने में मशगूल रहते हैं। जिसकी वजह से होंठों से खून आने लगता है और वे पहले से ज्यादा रुखे और बेजान हो जाते हैं। वहीं बार-बार होंठों को छूने वाली आदत भी एक समस्या है।

सत्ता जाते ही मुलायम सिंह के घर पर बिजली विभाग का धावा, थमाया लाखों का बिल

फटे होंठों पर मरहम लगाने के लिए हम अक्सर लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एक रिसर्च के अनुसार, लिप बाम के ज्यादा इस्तेमाल से भी होंठों को नुकसान पहुंचता है। इसलिए लिप बाम के कैमिकल से दूर रहें और घरेलू नुस्खें आजमाएं। होंठों को समय-समय पर स्क्रब करते रहना चाहिए, ताकि होंठों को भरपूर नमी मिल सके। लगातार होंठों को स्क्रब करने से वे मुलायम और नरम बने रहेंगे। लिप स्क्रबिंग के लिए घरेलू नुस्खे अपनाएं, ताकि आपके होंठ कैमिकल से दूर रहें। आइए जानते हैं, घर बैठे फटे होंठों से निजात पाने के नायाब तरीकेः

जानिये, मायावती ने किन्हे सौंपा, लखनऊ और कानपुर के मेयर पदों का प्रभार

ब्राउन शुगर और शहद स्क्रब:- एक चम्मच ब्राउन शुगर में एक चम्मच शहद, एक चम्मच वनिला एक्सट्रेक्ट या नारियल तेल मिलाएं। इस स्क्रब को हल्के हाथों से रुखे होंठों पर लगाएं। थोड़ी देर स्क्रबिंग के बाद होंठों को गुनगुने पानी से धो लें। ऑलिव ऑयल और शुगर स्क्रब:- फटे होठों को मॉश्चराइज करने के लिए ऑलिव ऑयल और शुगर स्क्रब का इस्तेमाल करें। यह स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच चीनी में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इस स्क्रब से होंठों को पांच मिनट तक मसाज करें। इसके बाद होठों को गुनगुने पानी से धो लें।

मायावती ने किया, बसपा में बड़ा फेरबदल

चॉकलेट स्क्रब:- रसीले होठों को अगर टेस्टी स्क्रब देना चाहते हैं तो चॉकलेट से बढ़िया क्या होगा। एक बाउल में दो चम्मच चीनी लें, इसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच वेनिला एक्सट्रेक्ट, एक चम्मच ऑलिव ऑयल और एक चम्मच कोको पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को पांच मिनट तक रुखे और फटे होंठों पर लगाएं। फिर होठों को गुनगुने पानी से धो लें। यह चॉकलेटी स्क्रब आपके होंठों को मुलायम बनाएगा।

कॉफी स्क्रब:- नाजुक होंठों की नमी बनाए रखने के लिए कॉफी स्क्रब सबसे बेहतर है। कॉफी स्क्रब बनाने के लिए पहले कॉफी बीन्स को पीसें। फिर इस कॉफी पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाएं। तैयार कॉफी स्क्रब से पांच-दस मिनट तक होंठों की मसाज करें और फिर होंठों को पानी से धो लें।

कीवी स्क्रब:- एक बाउल में एक चम्मच मैश किया हुआ कीवी पल्प लें, फिर उसमें एक चम्मच चीनी और अपना मनपसंद तेल मिलाएं। इस पेस्ट को एक मिनट के लिए होंठों पर लगाएं और रुखे होंठों की समस्या दूर भगाएं।

पुदीना स्क्रब:- तीन चम्मच चीनी लें, फिर उसमें एक चम्मच ऑलिव ऑयल, एक चम्मच शहद और एक चम्मच पुदीने का तेल मिलाएं। इस पेस्ट को दो-तीन मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से होंठों को साफ करें। यकीनन ही आपको होंठ पहले से मुलायम और कोमल लगेंगे।

Related Articles

Back to top button