Breaking News

झारखंड में 2064 नये कोविड संक्रमित मिले, पांच की मौत

झारखंड में 2064 नये कोविड संक्रमित मिले, पांच की मौत

रांची, झारखंड के सभी 24 जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2064 नये मामले की पुष्टि के बाद राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव की संख्या करीब 44 हजार हो गई है वहीं पांच संक्रमित की मौत हो गयी।

झारखंड सरकार की ओर से देर शाम यहां जारी कोविड बुलेटिन के अनुसार, राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत विभिन्न जिले में मौजूद सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में 28304 स्वाब सैंपल की जांच में 2064 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, बोकारो में 203, चतरा में 15, देवघर में 31, धनबाद में 32, दुमका में 18, पूर्वी सिंहभूम में 244, गढ़वा में 19, गिरिडीह में 155, गोड्डा में पांच, गुमला में 25, हजारीबाग में 70, जामताड़ा में 22, खूंटी में 39, कोडरमा में 10, लातेहार में तीन, लोहरदगा में छह, पाकुड़ में दस, पलामू में 31, रामगढ़ में 70, रांची में 951, साहेबगंज में 13, सरायकेला में 48, सिमडेगा में 11 और पश्चिम सिंहभूम में 33 संक्रमित मिले हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43833 हो गयी है।

कोविड बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में कोविड-19 के अभी 15256 एक्टिव मामले हैं। अब तक 28149 संक्रमित पूरी तरह रिकवर हो चुके हैं जबकि वैश्विक महामारी से 428 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कोरोना के कारण मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम में तीन तथा धनबाद एवं साहेबगंज में एक-एक संक्रमित की मौत हो गयी। इस समय सूबे में कोरोना संक्रमितों की रिकवरी रेट करीब 64 प्रतिशत है।