Breaking News

देश और दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी

नयी दिल्ली ,इतिहास के पन्‍नों में आज के दिन कई घटनाएं हुई जिनमें ये प्रमुख हैं.
1724- रूस और स्वीडन ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1731- अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्‍म।
1746- बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर फ्रांसीसी सेनाओं ने कब्जा किया।
1845- ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848- लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907- लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1964- घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1974- बंगलादेश को पाकिस्तान ने मान्यता प्रदान की।
1979- कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980- अफ़ग़ानिस्तान ने मार्शल लॉ की घोषणा की।
199- भारत के मशूहर अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की नियुक्ति कोलंबिया में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केन्द्र के प्रमुख पद पर हुई।
2006- जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2011- न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में भूंकप के कारण लगभग 181 लोगों की मौत।