Breaking News

सहारनपुर मंडल में काेरोना संक्रमित 240 में 223 हुए स्वस्थ

सहारनपुर,उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मंडल में कोरोना संक्रमितों में तेजी से सुधार के बीच पिछले 24 घंटे में दो मामले पॉजिटिव मिले हैं जबकि 240 संक्रमितों में से 223 स्वस्थ हो चुके है।

मंडलायुक्त संजय कुमार ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच महिलाओं समेत 23 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गये और सभी को आज छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। इनमें 11 एक ग्लोकल मेडिकल काॅलेज मिर्जापुर और छह को फतेहपुर कोविड 19 हाॅस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने बताया कि देवबंद के स्वस्थ हुए रोगियो में छह अफगानिस्तान निवासी देवबंद मदरसे के छात्र है।

उन्होंने बताया कि मुम्बई से पहुंचे दो युवक कोरोना पॉजिटिव हैं। दोनों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। संक्रमितों के परिवार के सदस्यों को देवबंद के एक कालेज में क्वारंटाइन किया गया है।

श्री कुमार ने बताया कि मंडल के शामली जिले में 24 संक्रमितों में 18 स्वस्थ हो जाने के बाद अब केवल छह ही कोरोना पाॅजिटिव बचे है। मुजफ्फरनगर में अब केवल एक कोरोना पाॅजिटिव है । उन्होंने बताया कि सहारनपुर मंडल में कुल 240 कोरोना संक्रमित थे ,जिनमे से 223 स्वस्थ हो गए है। स्वस्थ होने वालों में 183 सहारनपुर के ,18 शामली के और 22 मुजफ्फरनगर के है।

उन्होंने बताया कि अब मंडल में केवल 17 कोरोना संक्रमित बचे है। इस बीच जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि सहारनपुर के 11 हाॅटस्पाॅट भी समाप्त कर दिए है और बाकी के हटाने की प्रक्रिया चालू है।