27 सालों में विकास के रास्ते से भटक गया है यूपी: शीला दीक्षित

Sheila Dikshitजौनपुर,  27 साल यूपी बेहाल स्लोगन के साथ कल देर रात जौनपुर पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री प्रत्याशी शीला दीक्षित ने कहा कि पिछले 27 साल में गैर कांग्रेसी सरकारों के शासन में उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते से पूरी तरह भटक गया है। उन्होने कहा कि करीब तीन दशक तक प्रदेश में गैर कांग्रेसी पार्टियों ने शासन तो किया लेकिन इसके विकास के लिए किसी ने कुछ नहीं किया। भोली भाली जनता को भ्रमित कर प्रदेश में सरकारें कायम होती रही लेकिन जनता ने अपने को हमेशा ठगा पाया।

जौनपुर में टाउन हॉल के मैदान में यात्रा के दौरान कल रात एक जनसभा को संबोधित करते हुए दीक्षित ने प्रदेश की बदहाली के लिए केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी , प्रदेश की समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों ही एक सिक्के के दो पहलू हैं। इनकी कथनी और करनी में बडा फर्क है। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के प्रत्याशियों का चयन राहुल गांधी की किसान यात्रा खत्म होने के तत्काल बाद शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button