ये 3 पेड़ लगाओ, जो सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देते हैं- मुलायम सिंह यादव

222लखनऊ. यूपी सरकार  एक अनोखा विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रही है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने कहा 3 पेड़ सबसे ज्‍यादा लगाओ- नीम, पीपल और काकड़। उन्‍होंने लोगों से कहा सबसे ज्यादा ऑक्सीजन यही 3 पेड़ देते हैं। सरकार आज पूरे प्रदेश में 5 करोड़ पेड़ लगाएगी। यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की निगरानी में बनाया जा रहा है। राजधानी स्थित कुकरैल में मुलायम सिंह यादव, डीएम राजशेखर, एसएसपी मंजिल सैनी, पुलिसकर्मियों, स्‍कूली बच्‍चों, कई संगठनों और अन्‍य लोगों ने भी पौधारोपण किया। सरोजनीनगर में महिला अायोग की अध्‍यक्ष जरीना उस्‍मानी ने भी पौधारोपण किया।
मुलायम सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में भी हमने पौधारोपण किया है। हमारे गांवों में भी बहुत पेड़ थे। लेकिन अब अय्याशी का जमाना आ रहा है, लेकिन जहां-जहां रास्ता है, वहां-वहां हमने पेड़ लगवाए हैं। जल्द ही यूपी नंबर 1 पर होने वाला है।
सपा सुप्रीमो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं करती है। जो किअब पूरे प्रदेश में लोग काफी पढ़े-लिखे हैं। प्रदूषण अब बहुत बढ़ गया है। बीमारियां बहुत होने लगी हैं। पहले गांंवों में ऐसा नहीं होता था। ये भी कहा कि हिंदुस्तान की बढ़ती ताकत पड़ोसी देश को पसंद नहीं है।
यूपी सरकार इन्‍वायरमेंट वीक मना रही है बता दें, इस कार्यक्रम के लिए 6 हजार से ज्यादा स्थानों पर पौधे पहले से ही पहुंचा दिए गए थे।  जिसमें पौधारोपण कर यूपी में बढ़ते पॉल्‍यूशन पर काबू पाने का एक स्टेप सरकार ले रही है। इस रिकॉर्ड की शुरुआत अखिलेश यादव ने रसूलाबाद (कानपुर देहात) और मुलायम सिंह यादव ने कुकरैल (लखनऊ) में पौधारोपण करके की।
 अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी सरकार
 सरकार ने 7 नवंबर 2015 को पौधारोपण की मुहिम छेड़ी थी।
 उस समय सुबह 8:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक 10.15 लाख पेड़ लगाए गए थे।
इस मुहिम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com