लीबिया में कोरोना के 433 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 22791 हुई

त्रिपोली, लीबिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 433 नये मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमितों की संख्या 22791 हो गयी है।

लीबिया के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने यह जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि देश में 2725 संदिग्ध सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 433 कोरोना पॉजिटिव पाये गये। केंद्र ने बताया कि देश में 83 और लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

वहीं आठ मरीजों की इसके कारण मौत हुई है। देश में रविवार तक इस संक्रमण से 12183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 362 मरीजों की इसके कारण मौत हुई है।

Related Articles

Back to top button