Breaking News

शादी के बाद गिफ्ट के तौर पर मिलेगा 450 करोड़ कीमत का बंगला

मुंबई,मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा की शादी 12 दिसंबर को अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हो रही है।शादी के बाद दोनों वर्ली सी फेस स्थित आलीशान बंगले में रहेंगे।

ईशा और आनंद की सगाई का जश्न इटली के लेक कोमो में 3 दिनों तक जश्न चला था।शादी के बाद ईशा और आनंद मुंबई के वर्ली में सी फेसिंग एक अपार्टमेंट को अपना आशियाना बनाएंगे।दोनों शादी के बाद मुंबई के Gulita बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे।यह बंगला अंबानी के एंटीलिया की ही तरह आलीशान और भव्य होगा।पीरामल परिवार ने 2012 में यह प्रॉपर्टी खरीदी थी।बताया जा रहा है कि आनंद के पिता अजय पीरामल ने इसे 452 करोड़ में खरीदा था।6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीदा था।यह आलीशान बंगला पूरे 50 हजार स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है।

इस विशाल इमारत में 5 फ्लोर हैं और सामने अरब सागर का बेहद खूबसूरत नजारा।पांच मंजिला बंगले में बेसमेंट के 3 फ्लोर हैं।आर्किटेक्ट का सामान विदेश से मंगाया गया है। बंगले को डायमेंड थीम दी गई है।इस बंगले में स्विमिंग पूल,खास तरीके से बनाया गया एक डायमेंड रूम,टेंपल रूम भी है। इसके अलावा पार्किंग के लिए तीन बेसमेंट हैं। इस बंगले में एक विशाल हॉल भी है।बिल्डिंग के बेसमेंट में एक लॉन है और एक मल्टी पर्पज रूम भी। बेसमेंट में एक ओपन एयर वाटर बॉडी भी होगी।

दिसंबर को बंगले में एक पूजा आयोजित की जाएगी और इसके बाद 12 दिसंबर को शादी के बाद ईशा और अंबानी इस बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे।यह बंगला आनंद के माता-पिता यानी अजय और स्वाति पीरामल की तरफ से उनके बेटे और बहू को गिफ्ट के तौर पर है।