दो लाख से अधिक कर्मचारियों की केन्द्र करेगा जल्द भर्ती

modiनई दिल्ली, केंद्र सरकार सरकार 2.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की जल्द ही भर्ती करने वाली है। पीएमओ के पर्सनल डिपार्टमेंट के अनुसार केंद्र के कई विभागों में 6 लाख से ज्यादा पद खाली पडे हुए है। सरकार रेवेन्यू, होम, कैबिनेट सेक्रेटरिएट और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में भर्ती करने की तैयारी कर रही है।

पीएमओ के पर्सनल डिपार्टमेंट के मुताबिक 1 मार्च, 2015 को केंद्रीय कर्मचारियों की संख्या 33.05 लाख थी, जो 2016 में बढकर 34.93 लाख हो गई है। 2016-17 के बजट अनुमान के मुताबिक, 2017 में सेंट्रल गवर्नमेंट के इम्प्लॉइज की संख्या बढकऱ 35.23 लाख हो जाएगी। इस बढ़ोतरी में रेलवे शामिल है लेकिन डिफेंस फोर्सेस को बाहर रखा गया है।

इनकम टैक्स, कस्टम और एक्साइज में सबसे ज्यादा 70 हजार पोस्ट्स भरी जाएंगी। सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेस में 47 हजार लोगों को भर्ती किया जाएगा। होम मिनिस्ट्री में 6 हजार लोगों को अप्वाइंट किया जाएगा। इन सबके अलावा कैबिनेट सेक्रेटरिएट में 301 इम्प्लॉइज और शामिल होंगे।
केंद्र सरकार के कई डिपार्टमेंट्स स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि पिछले कई साल से ग्रुप बी और ग्रुप सी कैटेगरी में रिकू्रटमेंट्स नहीं हुए हैं। पर्सनल मिनिस्ट्री के मुताबिक, अब इन कैटेगरीज में काफी भर्तियां होनी है। बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र सरकार की यह बडी सौगात होगी।

Related Articles

Back to top button