48 साल के ब्लैंड ने जीता ब्रिटिश मास्टर्स

लंदन, इंग्लैंड के 48 वर्षीय यूरोपियन टूर वेटरन रिचर्ड ब्लैंड ने ब्रिटिश मास्टर्स गोल्फ खिताब जीतकर नया इतिहास बना दिया है।

ब्लैंड ने लगभग 20 साल और 478वें प्रयास में गुइडो मिग्लियोजी को प्लेऑफ में हराकर शनिवार को पहली बार ब्रिटिश मास्टर्स खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही वह यूरोपियन टूर के इतिहास में सबसे उम्रदराज पहली बार के विजेता बन गए। ब्लैंड और गुइडो दोनों का चार राउंड के बाद 13 अंडर का स्कोर रहा था जिसके बाद प्लेऑफ का सहारा लिया गया।

Related Articles

Back to top button