Breaking News

तेदेपा के विधायक देवीनेनी राजशेखर का निधन

हैदराबाद,  तेलुगु देशम पार्टी  के विधायक एवं पूर्व मंत्री देवीनेनी राजशेखर का आज एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे। श्री राजशेखर नेहरू नाम से विख्यात थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। श्री राजशेखर एन टी रामा राव मंत्रिमंडल में मंत्री रहे और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

वह लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और हाल ही में अपने पुत्र देवीनेनी अविनाश के साथ तेदेपा में लौटे थे। श्री राजशेखर छह बार विधायक रहे और आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। अपने 35 वर्ष के राजनीतिक जीवन में श्री राजशेखर ने कांग्रेस और तेदेपा दोनों ही पार्टियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ नेता के निधन का दुखद समाचार मिलते ही उनके परिजन और समर्थक हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। अंतिम संस्कार के लिए श्री राजशेखर के पार्थिव शरीर को विजयवाड़ा लाया जाएगा।