इंडोनेशिया में 5.1 तीव्रता का भूकंप

हॉन्ग कॉन्ग, इंडोनेशिया में लाम्पंग प्रांत की राजधानी बांदर लम्पंग से 198 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण पश्चिम में शुक्रवार को भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये।

अमेरिका भूविज्ञान सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अंतरराष्ट्रीय समयानुसार तड़के 04:04 बजे आये इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.1 मापी गयी। भूकंप का केंद्र 6.34 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 103.72 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से 43.32 किलोमीटर नीचे था।

फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Related Articles

Back to top button