50 किलो गोमांस सहित एक गिरफ्तार

भरतपुर, राजस्थान के भरतपुर जिले के पहाडी थाना क्षेत्र में भौरी गांवी के पास एक व्यक्ति को 50 किलो गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी रामनाथ सिंह ने बताया कि हरियाणा के गोकुलपुरा से भौरी गांव में मोटर साइकिल से गौमांस का विक्रय करने आये ईशुव कसाई (26) को 50 किलो गौमांस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को राजस्थान गोवंशीय पशु (वध का प्रतिषेध और अस्थायी प्रवर्जन या निर्यात का विनिमयन की धारा 4/5 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रामनाथ सिंह ने बताया कि पशु चिकित्सक ने जांच के बाद गौमांस की पुष्टि की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button