Breaking News

कोरोना संक्रमण के 64 फीसदी मामले दिल्ली और तीन राज्यों में

नयी दिल्ली, कोरोना वायरस (कोविड-19) ने महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रकोप फैला रखा और देश के इन चार राज्यों में अब तक 214,345 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जो देशभर में अब तक इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित हुई कुल आबादी का 64.48 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकाॅर्ड 11,502 नये मामले सामने आये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 30 हजार के आंकड़े को पार कर 332,424 पर पहुंच गयी है। देश में इस महामारी से कुल 9520 लोगों की मौत हुई है तथा 169,798 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 153,106 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य……………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए….मौत…..संक्रमित

अंडमान और निकोबार………….5………….33……….0………..38

आंध्र प्रदेश ………………….2765………3314……..84…….6163

अरुणाचल प्रदेश ……………….84…………..7………..0………..91

असम …………………………2081…….1960…………8……4049

बिहार …………………………2261…….4170………..39……6470

चंडीगढ़……………….. ………..54……….293…………5……..352

छत्तीसगढ़…………….. ……….891……….763…………8……1662

दादर नगर हवेली

और दमन- दीव……… …………34…………..2…………0……….35

दिल्ली…………………….. ..24032…….15823……1327…..41182

गोवा………………………. ……490………….74………..0……….564

गुजरात………………….. ……5742……..16325…..1477……23544

हरियाणा………………………..4117……….3003……..88………7208

हिमाचल प्रदेश…………. ………174…………337………7…………518

जम्मू- कश्मीर………………….2593………2389…….59……….5041

झारखंड………………… ………832…………905………8……….1745

कर्नाटक………………. ………2959……….3955……..86……..7000

केरल……………….. ………..1340………..1102……..19………2461

लद्दाख……………………………468…………..80……….1………..549

मध्य प्रदेश …………. ……….2666………..7677……459…….10802

महाराष्ट्र…………….. ………53030………50978….3950…..107958

मणिपुर……………….. ………..367……………91………..0……….458

मेघालय……………… ………….18…………….25………..1…………44

मिजोरम………………. ……….111………………1…………0………..112

नागालैंड……………… …………80…………….88…………0……….168

ओडिशा……………….. ……..1190………..2708………..11……..3909

पुडुचेरी………………….. ………98…………….91…………5……….194

पंजाब…………………… ……..717…………2356……….67……..3140

राजस्थान……………… ……..2836…………9566……..292……12694

सिक्किम……………… …………64………………4………….0…………68

तमिलनाडु…………….. …..19679……….24547……….435……44661

तेलंगाना………………… ……2412…………2377……….185……..4974

त्रिपुरा…………………. ……….760…………..315…………..1………1076

उत्तराखंड………….. ………….684………….1111…………24………1819

उत्तर प्रदेश…………. ………..4948…………8268……….399……13615

पश्चिम बंगाल……….. ……….5552………..5060……….475……11087

राज्यों को

पुन:सौंपे मामले………… …….6972…………….0……………0……..6972

कुल …………………………153106…….169798……..9520….332424