रूस में कोरोना के 6632 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 6.74 लाख के पार

मास्को, रूस में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) से 6632 नये मामले दर्ज किये जाने के कारण इस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 6.74 लाख के पार पहुंच गई है।

कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्र के अनुसार देश में अब तक 674515 लोग इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आए हैं। देश में कोविड-19 के कारण पिछले 24 घंटों में 168 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10027 हो गयी है। वहीं 446879 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।

केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 8986 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। रूस में मास्को इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। यहां पर इस संक्रमण के 680 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसके साथ ही यहां पर संक्रमितों की संख्या 224,210 हो गयी है।

Related Articles

Back to top button