Breaking News

मध्यप्रदेश में मिले 789 कोरोना के नए मामले

भोपाल, मध्यप्रदेश में 789 नए मामले मिलने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 28589 तक पहुंच गयी, जिसमें से 19791 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य स्वास्थ्य संचालनालय द्वारा आज रात यहां जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश भर में 789 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 28589 तक पहुंच गयी। इसमें से 659 नए मरीजों के स्वस्थ होने के बाद अब तक इस बीमारी से 19791 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में 7978 एक्टिव केस (उपचाररत) हैं, जिनकी इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार राजधानी भोपाल में सबसे अधिक 189 नए मामले आए। वहीं इंदौर में 127 मरीज मिलें। इसके अलावा ग्वालियर में 59, मुरैना में 19, उज्जैन में 18, जबलपुर में 28, खरगोन में 20, नीमच में 22, दमोह में 31, बडवानी में 27, मंदसौर में 17, टीकमगढ़ में 20, सागर में 12, खंडवा में 12, सीहोर में 21, रायसेन में 12, बैतूल में 10 के अलावा अन्य जिलों में भी मरीज मिले हैं।

प्रदेश में इस बीमारी से 9 नए मौतें दर्ज की गयी, जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 820 तक पहुंच गयी है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते राजधानी भोपाल में दस दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। प्रदेश भर में रविवार को लॉकडाउन लगाने के आदेश हैं, वहीं कुछ स्थानों पर शनिवार को भी लॉकडाउन लगाया जा रहा है।