Breaking News

इन पांच राज्यों में कोरोना से 80 फीसदी मौतें, देखिये राज्यवार ताजा स्थिति

नयी दिल्ली, देश के पांच राज्यों में कोरोना से 80 फीसदी मौतें हुईं हैं।

देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप से अब तक 866 संक्रमितों की मौत हो गयी है जो कोरोना वायरस के कारण हुई कुल मौतों के 80 प्रतिशत से अधिक है। इन पांच राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 22500 है जो कुल संक्रमितों का लगभग 67 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 33610 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1075 हो गया है। अब तक 8373 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………15………..0

आंध्र प्रदेश…………..1403……321……….31

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0

असम…………………42……29…………….1

बिहार…………………403…..65………….2

चंडीगढ़………………56…….17………….0

छत्तीसगढ़……………38…….36………….0

दिल्ली………………3439….1092……….56

गोवा………………..7…………7…………..0

गुजरात……………4082……527………197

हरियाणा………….310……..209………..3

हिमाचल प्रदेश…..40………..25………….1

जम्मू-कश्मीर……..581……..192…………8

झारखंड……………107……….19………..3

कर्नाटक…………..557……..223……….21

केरल……………..496……..369…………4

लद्दाख……………..22…………16………..0

मध्य प्रदेश………2660………461……….130

महाराष्ट्र………….9915……..1593……..432

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..12………..0…………..1

मिजोरम…………..1…………0…………..0

ओडिशा…………..128………..39………..1

पुड्डुचेरी……………8…………..5………….0

पंजाब…………….357……….90………..19

राजस्थान……….2438………768……….51

तमिलनाडु………2162………1210………27

तेलंगाना………….1012……….367………26

त्रिपुरा………………2………….2…………..0

उत्तराखंड…………55………..36…………0

उत्तर प्रदेश………2203……..513……….39

पश्चिम बंगाल…..758……….124……….22

कुल संख्या..33610…..8373……..1075