82 करोड़ सूर्य नमस्कार को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

जींद, हरियाणा के जींद जिला उपायुक्त नरेश नरवाल के आह्वान पर जिले के स्कूल ,कॉलेज और व्यावसायिक संस्थानों, आध्यात्मिक, सामाजिक, योग संस्थाओं इनसे सम्बंधित संगठनों से जुड़े लोगों और आम जनता के गत 31 जनवरी तक किये गये 82 करोड़ सूर्य नमस्कार को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है।

यह जानकारी पंतजलि योग पीठ हरियाणा के जिला समन्वयक रामनारायण आर्य ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि यह समूचे देश के लिए गर्व की बात है कि योग विश्व गुरू कहे जाने वाले भारत देश ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बना कर गौरव प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के लिए अनेक संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसका नतीजा यह रहा कि सोमवार सांय तक भारत ने 82 करोड़ सूर्य नमस्कार पूरे कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें जींद जिले की 11 लाख सूर्य नमस्कार की भागीदारी रही है। श्री नरवाल ने इस कीर्तिमान के लिए जिले के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम आगामी 20 फरवरी तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button