85 वर्ष के हुये कल्याण सिंह, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

kalyan-singhलखनऊ ,  राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने आज अपना जन्म दिन लखनऊ में अपने आवास पर सादगी से मनाया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल्याण सिंह को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सुबह लखनऊ में कल्याण सिंह ने अपने परिवार सहित गायत्री परिवार द्वारा आयोजित हवन में भाग लिया। दोपहर में उन्होंने केक काटा। 86वें जन्मदिन के मौके पर कल्याण सिंहने बच्चों-बुजुर्गों को अपने हाथों से केक खिलाया।  पुत्र एवं सांसद राजवीर सिंह ने माला पहनाकर अपने पिता को जन्म दिन पर बधाई दी। इस मौके पर साक्षी महाराज ने उन्हें गुलाबों का गुलदस्ता भेंट किया।

कल्याण सिंह को बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। राज्यपाल को केन्द्रीय मंत्रीमण्डल के सदस्यगण व राजस्थान राज्य के मंत्रीगण ने भी बधाई दी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने भी मिलकर उन्हें जन्म दिवस की बधाई दी। इस मौके पर अनेक गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button