वैष्णो देवी में महिला तीर्थयात्री की मौत…

जम्मू,  जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा करने के बाद 55 साल की एक महिला की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान प्रेगना बेन के रूप में हुयी है। वह गुजरात की निवासी थीं और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुयी। पुलिस के अनुसार पूजा करने के बाद महिला लौटकर कटरा में अपने होटल आयी थी जहां वह बेहोश हो गयीं।

उन्हें पास के एक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गयी। अधिकारियों के अनुसार कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव संबंधियों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Back to top button