नई दिल्ली,सोने में आज जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार सोने में 548 रुपये की गिरावट आई है।
इस भारी गिरावट से अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत 38,857 रुपये हो गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट आई है। सोने की कीमत पिछले सत्र में शुक्रवार को 39,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को चांदी में 1,190 रुपये की जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से अब एक किलो चांदी की कीमत 47,090 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है पिछले सत्र में शुक्रवार को चांदी 48,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में कमी आने से चांदी की कीमत में यह गिरावट देखने को मिली है।