Breaking News

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन, आइंस्टाइन के सिद्धांत को दी थी चुनौती

नई दिल्ली,महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज गुरुवार को पटना में निधन हो गया. 40 साल से मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वह 74 साल के थे.वहीं प्रकाश झा ने फिल्म बनाने की घोषणा कर रखी थी। आरा के बसंतपुर के रहने वाले वशिष्ठ नारायण सिंह बचपन से ही होनहार थे।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वशिष्ठ नारायण सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उन्होंने पूरी दुनिया में बिहार और देश का नाम रौशन किया है।

छठी क्लास में नेतरहाट के एक स्कूल में कदम रखा, तो फिर पलट कर नहीं देखा एक गरीब घर का लड़का हर क्लास में कामयाबी की नई इबारत लिख रहा था। वे पटना साइंस कॉलेज में पढ़ रहे थे कि तभी किस्मत चमकी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन कैली की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद वशिष्ठ नारायण 1965 में अमेरिका चले गए और वहीं से 1969 में उन्होंने PHD की थी।