Breaking News

राफेल पर बीजेपी पास कांग्रेस फेल

नयी दिल्ली, राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय देश के दो प्रमुख राष्ट्रीय दलों बीजेपी और कांग्रेस के लिये पास फेल की कहानी बनकर उभरा है।

अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा,जानिए

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि राफेल मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय कांग्रेस तथा उसके नेताओं के दुर्भावनापूर्ण अभियान को करारा जवाब है और कांग्रेस तथा उसके नेताओं को इस मुद्दे पर संसद का समय बर्बाद करने के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

मुलायम सिंह यादव पर नरम हुई मायावती,किया ये बड़ा काम………

उच्चतम न्यायालय द्वारा राफेल मामले में आज सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज किये जाने के बाद श्री शाह ने टि्वटर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अब यह साबित हो गया है कि राफेल मामले पर संसद में हंगामा झूठ और पाखंड था। संसद में जो समय बर्बाद हुआ उसे जनकल्याण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता था। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद कांग्रेस और उसके नेताओं जो राजनीति को राष्ट्रीय हित से उपर मानते हैं को देश से माफी मांगनी चाहिए।

नोटबंदी की सालगिरह के साथ अखिलेश यादव ने ऐसे मनाया खजांची का जन्मदिन

उन्होंने कहा कि न्यायालय का फैसला उन नेताओं तथा दलों को करारा जवाब है जो दुर्भावनापूर्ण और आधारहीन अभियानों पर भरोसा करते हैं। आज के निर्णय से पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त मोदी सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर साबित हो जाती है।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर शिया वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की….

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर बड़ी खबर…..