पटना , भ्रष्टाचार के डर से जेल जाने से बचना है तो भारतीय जनता पार्टी के आगे घुटने टेकने होंगे। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने महाराष्ट्र की राजनीति में रातोंरात हुए नाटकीय बदलाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सहयोग से एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को लेकर राकांपा पर कटाक्ष करते हुए आज कहा कि भ्रष्टाचार के डर से जेल जाने से बचना है तो भारतीय जनता पार्टी के आगे घुटने टेकने होंगे।
श्री कुशवाहा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट कर कहाए श्भ्रष्टाचार के डर से जेल जाने से बचना है तो भाजपा के आगे घुटना टेकना होगा। महाराष्ट्र में रातोरात बैठक हुईए सहमति बनीए निर्णय हुआए महामहिम से समय मांगा, समय मिला, सरकार बनाने का दावा पेश हुआ, राष्ट्रपति शासन हटाने की प्रक्रिया भी हुई, महामहिम राज्यपाल जी ने आमंत्रित किया और अहले सुबह शपथ ग्रहण हो गया। वाह ! क्या सर्जीकल स्ट्राइक हुआ है लोकतंत्र पर।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे और परिणाम 24 अक्टूबर को आये थे। 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सर्वाधिक 105, शिवसेना को 56, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें हासिल हुईं थीं।