ये दो दिनों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…..

नई दिल्ली, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 और 22 दिसंबर को 2500 फीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

आज राज्य के अधिकतर इलाकों में धूप खिली रही। केदारनाथ धाम में अब भी सात फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। धाम में बिजली, पानी और संचार सेवा ठप है। धाम में शीतलहर के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं हरिद्वार और रुद्रपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा।

शुक्रवार को मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम का मिजाज बदला है। बर्फ पिघलने के साथ ही चल रही शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

Related Articles

Back to top button