Breaking News

महिला असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज में पाई गई मृत

चेन्नई, एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को फंदे से लटकता पाया गया। तमिलनाडु के चेन्नई में एक कॉलेज के क्लासरूम में  एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को फंदे से लटकता पाया गया। महिला के हाथ में कटे के निशान भी मिले हैं।

पुलिस ने बताया कि हरिशांति ;32 नाम की यह महिला तिरुवल्लुर की निवासी हैं। महिला को डेढ़ वर्ष पहले कॉलेज के तेलुगू विभाग में नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक सरकारी स्कूल में तेलुगू भाषा के शिक्षक की नौकरी मिलने के बाद कॉलेज को छोड़ दिया था। पीएचडी धारक हरिशांति अक्सर कॉलेज में आया करती थीं।

हरिशांति कल शाम को कॉलेज आई थीं और आज सुबह कॉलेज के सफाई कर्मियों ने उन्हें क्लासरूम में दुपट्टा के सहारे पंखे से लटकता पाया। इसके बाद पुलिस फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि महिला के बायें हाथ में जख्म के निशान मिले हैं जिससे पता चलता है कि उस जगह को चाकू से काटा गया था। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या। मौके पर से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।