Breaking News

महिला सशक्तिकरण पर आधारित फिल्म है छोटकी ठकुराइन

पटना ,  भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म छोटकी ठकुराइन महिला सशक्तीकरण पर आधारित है और दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी।

महिला सशक्तीकरण और शराबबंदी पर आधारित रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्‍म छोटकी ठकुराइन के प्रीमियर शो का आयोजन पटना के वीणा सिनेमा हॉल में किया गया, जिसमें मुख्‍य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार चौधरी, मंत्री उद्योग विभाग श्‍याम रजक और मंत्री विज्ञान एवं प्रावैद्यिकी जय कुमार सिंह शामिल हुए। आशुतोष सिंह निर्मित और शम्स दुर्रानी के निर्देशन में बनी छोटकी ठकुराइन में रानी चटर्जीए यश कुमारए सुशील सिंह और अंजना सिंह ने मुख्‍य भूमिका निभायी है। फिल्म में रानी चटर्जी ,ठकुराइन के किरदार में नजर आयेंगी।

रानी चटर्जी ने कहाएश्फिल्‍म छोटकी ठकुराइन गांव की एक सशक्‍त महिला की कहानी हैए जो पति को परमेश्‍वर तो मानती है, लेकिन जब उसका पति अन्‍याय करता हैए तो वो उसके खिलाफ भी लड़ती है। ये कंसेप्‍ट पति और पत्नि के बीच सही चीजों को लेकर लड़ाई का है, जो काफी रूचिकर है। लोगों को यह फिल्‍म खूब पसंद आयेगी। फिल्‍म में सभी कलाकारों ने बेहतर काम किया हैए तब जाकर हम एक शानदार फिल्‍म लेकर आये हैं। घर में जो औरतें होती हैंए वो किसी मामले में कमजोर नहीं होती है।

फिल्‍म के निर्माता आशुतोष सिंह ने कहा कि यह फिल्‍म बिहार के कलाकारों और तकनीशियनों को लेकर हमने बिहार में ही बनाई है। तब लोगों ने हमें इसके लिए मना भी किया लेकिन हमारे लिए फिल्‍म के जरिये प्राथमिकता समाज को एक सशक्‍त संदेश देने की हैए और आगे भी हम सामाजिक विषयों पर बिहार के कलाकारों के साथ मिलकर फिल्‍में बनायेंगे। यह फिल्‍म हमारे लिए बेहद खास है। इसमें सभी कलाकारों ने जिस तरह से काम किया हैए वो सराहनीय है।

निर्देशक शम्स दुर्रानी ने कहा कि इस फिल्‍म में भव्‍यता के साथ.साथ संपूर्णता भी दिखेगी। हमने फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पर खूब काम किया है। हमारे साथ फिल्‍म के हर सदस्‍य ने भी काफी मेहनत की है। तब जाकर हमने एक बेहतरीन फिल्‍म तैयार की हैए जो जल्‍द ही सिनेमाघरों में होगी। इसलिए हमारी अपील दर्शकों से है कि वे सिनेमाघरों में जाकर पूरे परिवार के साथ इस फिल्‍म को देखें।

इस अवसर पर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फिल्‍म देखकर मुझे बहुत प्रसन्‍नता हुई। आशुतोष सिंह बिहार से आते हैं और उन्‍होंने एक बेहतरीन फिल्‍म बनाई है। यह हमें गौरवान्वित करता है। यह फिल्‍म वर्तमान के सबसे ज्‍वलंत विषय पर है। राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार के सामने सबसे बड़ा काम महिलाओं के सशक्तीकरण का है। जब तक महिलाएं आगे बढ़कर पूर्ण रूप से सामाजिक कार्यों में हिस्‍सेदारी नहीं लेगीए तब तक हमारे समाज की आधी क्षमता का उपयोग नहीं हो पायेगा। फिल्‍म समाज पर प्रभाव डालने का सशक्‍त जरिया होता है। इस फिल्‍म से भी नौजवानों को बहुत सीख मिलती है। लोगों को यह फिल्‍म जरूर देखनी चाहिए।

उद्योग मंत्री विभाग श्‍याम रजक ने कहा कि फिल्‍म बेहद अच्‍छी है। हमें खुशी है कि बिहार के कलाकार और रंगकर्मियों ने मिलकर एक फिल्‍म बनाई है। यह फिल्‍म बिहार में सिनेमा को आगे बढ़ाने का काम करेगी। उन्‍होंने कहा कि नारी को सशक्त किये बिना देश और समाज का विकास संभव नहीं है। यह फिल्‍म एक सार्थक संदेश देने वाली है। इसके लिए हम फिल्‍म के निर्माता आशुतोष सिंहए निर्देशक शम्स दुर्रानी और फिल्‍म की पूरी टीम को बधाई देते हैं। विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा कि यह फिल्‍म युवाओं को जरूर देखनी चाहिएए क्‍योंकि इसमें कई संदेश भी छुपे हैं। महिलाओं के विकास के लिए प्रदेश की सरकार तत्‍पर है। यह फिल्‍म सरकार के कार्यों में सहयोग देने वाली है।