अमित शाह ने गुजरात विधानसभा चुनाव कार्यक्रमों को दिया अंतिम रूप

amit shahअहमदाबाद,  भाजपा प्रमुख अमित शाह ने अगले साल गुजरात में विधानसभा चुनावों तक चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के विभिन्न नेताओं और गुजरात सरकार के मंत्रियों के साथ एक बैठक की।

गांधीनगर में पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी, नवनियुक्त राज्य भाजपा प्रमुख जितू वघानी, केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरषोत्तम रूपाला और कई अन्य नेता शामिल हुए। गुजरात भाजपा के मीडिया संयोजक हर्षद पटेल ने कहा, हमारे अध्यक्ष ने 2017 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने उन कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बात की जो लोगों तक पहुंचने के लिए आयोजित किए जाने हैं।

Related Articles

Back to top button