Breaking News

फ्रांस में भारत के ये होंगे नये राजदूत, 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के हैं अफसर

नयी दिल्ली,अनुभवी राजनयिक जावेद अशरफ को बुधवार को फ्रांस में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया।

अशरफ 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनके जल्द पद संभालने की उम्मीद है।’’

अशरफ, विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लेंगे।

दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक संबंधों के मद्देनजर यह एक अहम पदस्थापना है।

क्वात्रा को नेपाल में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।