Breaking News

सेवानिवृत्त सेना के जवान के पुत्र का शव बरामद

आरा, बिहार में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के महरजा गांव से पुलिस ने आज सेवानिवृत सेना के जवान के पुत्र का शव बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर महरजा गांव में दुर्गामंदिर के निकट से एक युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की चाकू मारकर हत्या की गयी है।

मृतक की पहचान सेवानिवृत सेना के जवान विक्रम सिंह के पुत्र सोनू सिंह  के रूप में की गयी है। सोनू सिंह पटना में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

वह होली के अवसर पर गांव आया था। कल देर रात वह घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।