Breaking News

इन इलाकों में होगी बारिश

भोपाल, कर्नाटक से लेकर विदर्भ के बीच बने द्रोणिका (ट्रफ लाइन) की वजह से मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की आशंका बनी है।

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि कर्नाटक से लेकर विदर्भ के बीच बने द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से राज्य के बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और नरसिंहपुर जिले में कहीं-कहीं अगले 24 घंटे के दौरान बारिश होने की आशंका है। इन अलावा इन स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है। प्रदेश के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ बनने से ग्वालियर संभाग में भी हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मौसम की स्थिति अभी फिलहाल एक दो दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है। राज्य के महाकौशल अंचल में आने वाले जबलपुर संभाग के जिलों में बीते 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। राज्य के शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहा।

इस दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नही हुआ। जबलपुर संभाग के जिलों में सामन्य से कम तथा शेष संभागों के जिलों में सामान्य दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खरगोन में अंकित हुआ है।
प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सुबह से धूप खिली रही। यहां अगले 24 घंटों के दौरान आकाश की स्थिति साफ होने का अनुमान है। आज यहां अधिकतम तापमान 38़ 0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।