नयी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में कोरोना वायरस (कोविड-19) से मरने वालों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही और इन तीन राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 334 हो गयी है जो देश में कोरोना से हुई मौतों के कुल आंकड़े का लगभग 66 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15712 हो गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 507 तक पहुंच गया है। अब तक 2231 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
शनिवार को कुल 31 लोगों की जान गई, जिसमें गुजरात में 12, महाराष्ट्र में 10, राजस्थान व बंगाल में दो-दो और कर्नाटक, पंजाब, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, और केरल में एक-एक मौत शामिल है।
मंत्रालय के अनुसार देश के 32 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-
राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए…..मौत
आंध्र प्रदेश …………603………42………..15
अंडमान निकोबार……14……….11…………0
अरुणाचल प्रदेश……..1………..0……………0
असम………………..35…………12………….1
बिहार………………..86………..37…………2
चंडीगढ़……………..23…………10………….0
छत्तीसगढ़ ………….36………..24…………0
दिल्ली ………….1893………..72…………42
गोवा …………………7………….6………….0
गुजरात……………1376………..93………..53
हरियाणा ………….225………43……………3
हिमाचल प्रदेश……..39……….16…………..1
जम्मू-कश्मीर……….341………51………….5
झारखंड……………..34………..0……………2
कर्नाटक……………384………104…………..14
केरल………………400……..257……………3
लद्दाख……………….18……….14……………0
मध्य प्रदेश………….1407……127………….70
महाराष्ट्र……………..3651……365………211
मणिपुर…………………2………..1…………0
मेघालय………………11…………0…………1
मिजोरम………………1………….0…………0
नागालैंड……………..0………….0…………0
ओडिशा ……………61……….24…………1
पुड्डुचेरी ………………7………….3………….0
पंजाब …………….202………..27………..13
राजस्थान ……….1351………183………..11
तमिलनाडु……….1372……..365………..15
तेलंगाना…………..809……..186………..18
त्रिपुरा ………………..2…………1………….0
उत्तराखंड ………….42…………9…………0
उत्तर प्रदेश…………969………86………..14
पश्चिम बंगाल …….310………62……….12
कुल……………..15712…..2231……..507