सीएम हेल्पलाइन ने किया कमाल, अब तक इतने लाख लोगों की मदद की?

भोपाल, सीएम हेल्पलाइन ने कमाल करते हुये अब तक कई लाख लोगों की मदद की है। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लागू लाॅकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 द्वारा अब तक तीन लाख 14 हजार 658 लोगों को फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है।

भारत का यह स्टार बल्लेबाज अपना क्रिकेट का सामान करेगा नीलाम

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 878 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है। हेल्पलाइन द्वारा अब तक भोजन संबंधी 2 लाख 41 हजार 943, परिवहन संबंधी 17 हजार 399, दवाइयों संबंधी 22 हजार 951, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 10 हजार 948 तथा अन्य प्रकार की 21 हजार 417 समस्याओं की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।

मुंबई में बड़ी संख्या मे मीडिया कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित

सीएम हेल्पलाइन पर पिछले 10 दिनों में आने वाली फोन काल की संख्या में कमी आयी है। दस अप्रैल तक जहां लगभग 20 हजार फोन कॉल सहयोग एवं सहायता के लिये प्राप्त हो रहे थे, वहीं अब यह संख्या करीब 15 हजार तक आ गयी है। इन 10 दिनों में एक लाख 13 हजार 655 फोन कॉल पर त्वरित कार्यवाही कर उनका समाधान किया गया।

Related Articles

Back to top button