उत्तर प्रदेश में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 लाेग गिरफ्तार

जौनपुर,उत्तर प्रदेश में जौनपुर के विभिन्न थानों की पुलिस ने लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर तीन अभियोग पंजीकृत कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शुक्रवार को यहां बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने और उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस द्वारा 61 बैरियर व नाका पर 1226 वाहनों को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान 276 वाहनों का चालान तथा 16 को सीजकर 47 हजार 700 रुपया समन शुल्क वसूल किया गया है। लाॅकडाउन का उलंघन करने पर तीन अभियोग पंजीकृत कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि मूल निवासी जो विदेश से आये है उनका सत्यापन कराया जा रहा है। उनको सेल्फ आइसोलेशन में रहने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। जिले में सात रैन बसेरा बनाकर बाहर से आने वाले व्यक्तियों को आइसोलेशन व क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button