Breaking News

यूपी में रसोई गैस की कालाबाजारी,एक गिरफ्तार,45 सिलेण्डर बरामद

बस्ती, उत्तर प्रदेश के बस्ती में बुधवार शाम नगर पुलिस ने रसोई गैस सिलेण्डर काला बाजारी में बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 सिलेंडर बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना पर पूर्ति निरीक्षक रामप्रसाद बहादुर इलाके में एक स्थान पर छापा मारकर 45 गैस सिलेंडर बरामद किए। मौके से पुलिस ने घनश्याम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घनश्याम सिंह को जेल भेज दिया गया है।