Breaking News

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

मुंबई , बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को तबीयत खराब होने के बाद यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ होने के कारण 67 वर्षीय अभिनेता को यहां के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ऋषि कपूर को 2018 में कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था जिसके बाद उन्होंने करीब एक वर्ष तक अमेरिका के न्यूयाॅर्क में रह कर अपना इलाज कराया था। वह ठीक होने के बाद पिछले वर्ष ही स्वेदश लौटे थे।

सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।