Breaking News

इन राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या सर्वाधिक

नयी दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है तथा इन दोनों राज्यों में अब तक कुल 35189 मामले दर्ज किये गये हैं और 1541 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

तमिलनाडु में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं और यह संक्रमितों की संख्या के हिसाब से तीसरे क्रम पर है। यहां अब तक 9227 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 64 लोगों की मौत हो चुकी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोविड-19 से अब तक 78,003 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इस महामारी से अब तक 2549 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 26,235 लोग इसके संक्रमण से पूरी तरह ठीक हाे चुके हैं।

आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:-

राज्य……………….संक्रमित….ठीक हुए….मौत
अंडमान-निकोबार…..33………33………..0
आंध्र प्रदेश…………..2137….1142…….47
अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0
असम………………..80……39………….2
बिहार………………..940…..388………..7
चंडीगढ़……………..187…….28…………3
छत्तीसगढ़……………59…….55………….0
दादर नगर हवेली…..01………0…………..0
दिल्ली………………7998….2858………106
गोवा………………..7…………7…………..0
गुजरात……………9267……3562……..566
हरियाणा………….793……..418………..11
हिमाचल प्रदेश…. 66………..39………….2
जम्मू-कश्मीर……971……..466…………11
झारखंड…………..173……..79………….03
कर्नाटक…………..959…….451………..33
केरल……………..534……..490………..04
लद्दाख……………..43…………22……….00
मध्य प्रदेश………4173…….2002………232
महाराष्ट्र…………25922……5547………975
मणिपुर…………….2………….2………….0
मेघालय…………..13………..10…………..1
मिजोरम…………..1…………1…………..00
ओडिशा…………..538………143……….03
पुड्डुचेरी……………13………….9………….01
पंजाब…………….1924………200……….32
राजस्थान……….4328………2459……..121
तमिलनाडु………9227………2176………64
तेलंगाना………….1367………940………34
त्रिपुरा……………..155…………16………..00
उत्तराखंड…………72………..46………….01
उत्तर प्रदेश………3729……..1902……….83
पश्चिम बंगाल…..2290………702……….207
कुल संख्या……..78,003…..26235…….2549