दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में मौसम मे बड़ा परिवर्तन,आंधी ओलावृष्टि और बारिश

नयी दिल्ली, दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न इलाकों में गुरुवार शाम धूलभारी आंधी के साथ,ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिली जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गयी।
उत्तरपश्चिम दिल्ली के विभिन्न इलाकों में धूलभरी आंधी के बाद, ओलावृष्टि और बारिश देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ओला गिरने के फोटो साझा किये। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसमविभाग के अनुसार रात में तापमान गिरने के आसार हैं।

शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 39 और 22 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button