Breaking News

उत्तर प्रदेश के इस जिले में छह नये कोरोना संक्रमित

मिर्जापुर ,उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित छह नये मरीजों की पहचान के बाद जिले में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की तादाद 13 हो गयी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा ओपी तिवारी ने बताया कि जिले में छह लोगों के रिपोर्ट पाजिटिव आयी है। कछवा थाना क्षेत्र के कछवा बाजार की एक महिला दस दिन पहले संक्रमित पायी गयी थी। उसके परिवार के छह सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है जिसमें उसका पुत्र, देवर, देवनी और नाती शामिल हैं। महिला परिवार के साथ निजी साधन से मुम्बई से यहां लौटी थी।

उन्होने बताया कि पिछले रविवार को इस परिवार के दो लोग पाजिटिव पाये गये थे जबकि शनिवार को चार लोगों का नमूना पाजीटिव आया है। उन्होंने बताया कि मुम्बई से ही लौटे चील्ह थाना क्षेत्र के सागरपुर मुजेहरा गांव के दो युवकों का नमूना पाजिटिव आया है। दोनों को 14 दिनों के पृथकवास में रखा गया था। मुजेहरा गांव को हाटस्पाट घोषित किया गया है। पूरे गाँव को सील कर दिया गया है।

डॉ तिवारी ने बताया कि जिले के तीन मरीज ठीक हो गये हैं। उन्हें छुट्टी दे दी गई है। अब दस मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जिले में हजारों की संख्या में मुम्बई से प्रवासी लौटे हैं। अब भी लौटने का क्रम जारी है। लगातार मरीजों के मिलने से लोगों के अन्दर भय का भाव है।