Breaking News

झारखंड में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक, दो नये कोरोना संक्रमित मिले

रांची, झारखंड में दो नये कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद आज राज्य में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 217 हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत कई अन्य जांच केन्द्रों में 1372 संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल जांच में दो की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें एक मरीज रेड जोन जिले में शामिल रांची के इटकी का रहने वाला है जबकि दूसरा लोहरदगा जिले का है।

सूत्रों ने बताया कि अबतक रांची जिले में दो विदेशी नागरिक समेत कुल 103, गढ़वा में 28, हजारीबाग में 24, पलामू में पंद्रह, बोकारो और गिरिडीह में दस-दस, कोडरमा में छह, धनबाद में पांच, देवघर में चार, पूर्वी सिंहभूम में चार, सिमडेगा, दुमका एवं जामताड़ा में दो-दो और गोड्डा एवं लातेहार में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।