Breaking News

भाजपा सांसद ने मुस्लिमों को रमजान किट वितरण किया

सोनामुरा ,त्रिपुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रतिमा भौमिक ने सोमवार को मुस्लिमों के बीच चार हजार रमजान किट का वितरण किया।

सुश्री भौमिक ने कहा, “ हम सभी धार्मिक त्योहारों को मनाते हैं। रमजान किट का वितरण महान कार्य नहीं है लेकिन हम सभी के लिए समान भाव से काम करते हैं।” त्रिपुरा की 37 लाख की आबादी में आठ प्रतिशत मुस्लिम है, जिनमें से अधिकांश गरीब है। कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान रमजान के पवित्र माह में मुश्किल में जीवन यापन कर रहे है।

सांसद ने कहा, “हम इस कठिन समय में हमेशा अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों के साथ हैं और हम चाहते हैं कि वे अपना त्योहार मनाएं। हम अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित कराने का अनुरोध रहे है। हमने चुने हुए 200 मस्जिद क्षेत्र और सोनमुरा, पश्चिमी त्रिपुरा और रमजान किट वितरित कर रहे हैं। दूसरे चरण में इसकी संख्या बढाई जाएंगी।”

उन्होंने कहा, “ भाजपा ही केवल ऐसी पार्टी है जो लोगों को धर्म और जाति के आधार पर नहीं बांटती। हम सभी के लिए समान रूप से काम करते है। हमारे विकास का मूल मंत्र सब का साथ सबका विकास है। हम राष्ट्रद्रोह के खिलाफ संघर्ष करते हैं। यह इस्लामोफोबिया नहीं है।”