Breaking News

सहारनपुर में लाकडाउन में भी धड़ल्ले से जारी है अवैध खनन

सहारनपुर, पूर्णबंदी मेंउत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाकडाउन के बावजूद बेखौफ माफिया यमुना नदी में अवैध खनन में मशगूल हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये हैं। बेहट पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त 17 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं मिर्जापुर पुलिस ने भी अवैध खनन करने वालो के खिलाफ चार नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई उनमें दो स्टोन क्रेशर मालिक और वाहन चालक शामिल है। पुलिस ने खनिज से भरे आठ वाहनो को अपने कब्जे में ले लिया और पांच वाहन चालको को भी गिरफ्तार किया। तीन चालक वाहन छोडकर भाग गए। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि वह जिले में किसी भी कीमत पर अवैध खनन नहीं होने देंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि बेहट प्रशासन ड्रोन कैमरो के जरिए अवैध खनन पर निगाह रखता है और वीडियोग्राफी भी करवा रहा है। उन्होने बताया कि यमुना नदी से अवैध रूप से पत्थरो की निकासी करने वाले चार लोगो मुशर्रफ, साजिश, राशिद और सलामत को नामजद करते हुए कई अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। भारी मात्रा में पत्थर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए है।