Breaking News

कोरोना मामले बढ़ने से विश्व मे भारत की पोजीशन हुई और खराब, पहुंचा इस स्थान पर ?

नयी दिल्ली , कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के पिछले कुछ समय से रोजाना छह हजार से अधिक नये मामले आने के कारण भारत इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर पहुँच गया है।

‘कोविड19इंडियाडॉटओआरजी’ के आँकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के 1,63,242 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। आज सुबह यह आँकड़ा 1,58,333 था। अब तक कुल 69,555 मरीज स्वस्थ हुये हैं जबकि 4,654 लोगों को नहीं बचाया जा सका है। अन्य 89,022 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।

इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या तुर्की से अधिक हो गयी है और इस मामले में हम नवें स्थान पर पहुँच गये हैं। तीन दिन पहले ही भारत ईरान को पीछे छोड़कर 10वें स्थान पर पहुँचा था।

दुनिया भर में कोविड-19 के 57 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 17.02 लाख मामले अकेले अमेरिका से हैं। इसके बाद क्रमश: ब्राजील (4.11 लाख), रूस (3.79 लाख), ब्रिटेन (2.68 लाख), स्पेन (2.36 लाख), इटली (2.31 लाख), फ्रांस (1.83 लाख) और जर्मनी (1.81 लाख) का स्थान है। तुर्की में 1.59 लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।