Breaking News

कोरोना संक्रमण के मामले में अकेले महाराष्ट्र ने चीन को पीछे छोड़ा

नई दिल्ली, कोरोना संक्रमण के मामले में अकेले महाराष्ट्र ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।

महाराष्ट्र में रविवार को 3 हजार से अधिक नए केस सामने आए और इससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या 85,975 हो गई है। चीन में  अभी तक 83,036 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसतरह कोरोना केसों के मामले में अकेले महाराष्ट्र ने अब चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। 

महाराष्ट्र में 24 घंटे में यहां 3007 नए केस मिले हैं। इस दौरान 91 और मरीजों की मौते होने से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 3060 हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 39314 लोग ठीक हुए हैं, जबकि राज्य में 43 हजार 591 एक्टिव केस हैं। यहां अब तक 5 लाख 51 हजार 647 लोगों की जांच हुई है।

मुंबई में भी कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीएमसी के मुताबिक रविवार को मुंबई में 1421 नए केस मिले हैं और 61 लोगों की जान गई है। मुंबई में अब तक 48 हजार 549 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 25 हजार 717 एक्टिव केस हैं। अब तक 21 हजार 196 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं, जबकि 1636 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मुंबई मे स्थित एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती में अब तक 1912 लोग संक्रमित हो चुके हैं। धारावी 71 लोगों की मौत हो चुकी है। धारावी में 13 नए केस मिले हैं।

भारत में अब तक 2 लाख 46 हजार 628 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। देश में 120406 एक्टिव केस हैं, जबकि 119293  लोग रिकवर हो चुके हैं। अब तक 6929 लोगों की मौत हो चुकी है।