राज्यपाल कलराज ने बताया कैसे दी जा सकती है कोरोना को मात

जयपुर, राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों को स्वस्थ राज्य बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा है कि वैश्विक महामारी कोरोना को योग और यौगिक क्रियाओं से मात दी जा सकती है।

श्री मिश्र ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस दौर में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। हमें प्रकृति से जुड़े रहना है और प्रकृति की प्रगति के साथ जीना है। कोरोना महामारी को योग और यौगिक क्रियाओं से हम मात दे सकते हैं।

उन्होंने कहा कि योग लोगों को जोड़ता है। योग और योगाभ्यास की दैनिक जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह मानसिक और शारीरिक एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच भी योग सामंजस्य बनाता है। हमारी बदलती जीवन-शैली में योग चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन से निपटने में भी मदद कर सकता है।

Related Articles

Back to top button