भारतीय मूल की महिला बनी जज, ओबामा ने किया नियुक्त

Obama--ISISवाशिंगटन,  अमेरिका में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने 47 वर्षीय भारतीय मूल की महिला अधिवक्ता दियने गुजराती को फेडरल जज नियुक्त किया है। उन्हें न्यूयॉर्क की डिस्ट्रिक कोर्ट में नियुक्ति दी गई है। ओबामा ने आशा जताई है कि गुजराती अमेरिकी लोगों को न्याय दिलाने में प्रतिमान स्थापित करेंगी। गुजराती वर्ष 2010 से न्यूयॉर्क के अटार्नी ऑफिस में क्रिमिनल डिवीजन की उप प्रमुख थीं। इससे पहले 1999 से वह क्रिमिनल डिवीजन में असिस्टेंट अटार्नी के रूप में कार्य कर रही थीं। गुजराती ने अपना करियर लॉ क्लर्क के रूप में सन 1995 में शुरू किया था। उनकी पढ़ाई अमेरिका में हुई थी। उनके पिता दामोदर एम गुजराती अमेरिका की मिलट्री एकेडमी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। उनके पिता ने बंबई (मुंबई) विश्वविद्यालय से 1960 में एम कॉम किया था और इसके बाद शिकागो जाकर वहां के विश्वविद्यालय से 1965 में पीएचडी की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button