प्रसपा मे चल रही समाजवादी लहर, प्रवक्ताओं की नई सूची दे रही नये संकेत

लखनऊ, शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है। आधिकारक तौर पर कहा तो ये जा रहा है कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने संगठनात्मक विस्तार के क्रम में पार्टी की नवगठित प्रवक्ता/पैनलिस्ट को इलेक्ट्राॅनिक चैनल पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का पक्ष प्रस्तुत करने हेतु अधिकृत किया है।

लेकिन जारी ये सूची और भी बहुत कुछ कह रही है। नई सूची मे दस नाम शामिल हैं। लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि इसमे कई ऐसे दिग्गजों के नाम गायब हैं जो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के बड़े चेहरें हैं लेकिन उनकी गिनती अखिलेश विरोधियों मे होती है।

जारी प्रवक्ताओं व पैनलिस्ट की सूची में पूर्व मुख्य प्रवक्ता डॉ.सीपी राय, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद शुक्ला, पूर्व विधायक शादाब फातिमा जैसे कई दिग्गज नेताओं के नाम न होना समाजवादी पार्टी के बढ़ते रूतबे की ओर संकेत कर रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि नई मीडिया टीम के गठन में प्रसपा ने अखिलेश यादव की पसंद का पूरा ध्यान रखा है।

वैसे इसे समाजवादी पार्टी से निकटता को लेकर शिवपाल यादव के एक और कदम के रूप मे देखा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शिवपाल यादव पार्टी मे अब अखिलेश यादव विरोधियों को बैकफुट पर ला रहें हैं, जिससे यादव परिवार में एकजुटता दोबारा कायम हो सके।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रवक्तागणों की नई सूची-

1. शिव कुमार बेरिया – 9415051290

2. दीपक मिश्रा – 8433373337

3. सैय्यद मकसूद अशरफ़ – 9335810037

4. अभिषेक सिंह “आशू” – 9415021155

5. मोहम्मद शाहिद – 9415419555

6. एडवोकेट असगर खान – 9811045583

7. एडवोकेट नाहर सिंह यादव – 9350388020

8. इं० राजेश यादव – 9450931921

9. अल्पना बाजपेयी – 9415465952

10. दिनेश यादव – 9450587006

Related Articles

Back to top button