Breaking News

बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना वायरस पर पाई विजय?

मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में संक्रमित 43 रेलवे कर्मियों में 24 कर्मचारी स्वस्थ होकर घरो को लौट चुके हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एम सी गर्ग ने बताया कि जिले में आज काेरोना संक्रमण के तीन मरीजों की पुष्टि हुयी है जिनको मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 857 हो गयी है जिनमें 518 स्वस्थ होकर घर लौट चुके है जबकि 304 का इलाज किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 65 वर्षीय बुजुर्ग समेत तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें 16 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद से ही वो ऑक्सीजन पर थे। शुक्रवार को रिपोर्ट आने से पहले उनकी मौत हो गई। अब तक कुल 35 कोरोना पोजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होने बताया कि दूसरी ओर 15 दिन में 24 रेलवे कर्मचारी व अधिकारी स्वास्थ्य होकर घर वापस लौट गए हैं। पहले रेलवे के एक अधिकारी कोरोना संक्रमित हुआ था। उसके बाद रेलवे कर्मचारी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कंट्रोल रुम, को बंद कर दिया गया है। मंडल रेल प्रशासन रेलवे कर्मियों को कोरोना से बचाने के लिए सैनिटाइज कराने, शारीरिक दूरी जैसी सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। कुल 43 रेलवे अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिसमें 24 स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। 19 संक्रमित कर्मचारियों का इलाज चल रहा है।