Breaking News

इस जिले में सात दिनों के लिए लॉकडाउन

कोल्हापुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस‘ कोविड-19’ को रोकने के लिए आज से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया, शहर की सभी व्यापारिक गतिविधियों, बाजारों, दुकानों को बंद रखा गया है। दूध की आपूर्ति और दवाओं की दुकानें खुली हुयी हैं।

शहर के साथ-साथ पूरे जिले में हर सड़क पर पूरी तरह सूनी हैं। लोगों ने स्वयं ही अपने आप को लॉकडाउन के तहत घर में बंद कर लिया है। मार्गों में कोई वाहन नहीं दिख रहे हैं। पुलिस बंदोबस्त के तहत 2000 पुलिस कर्मचारी तैनात किये गये हैं। शहर के सात प्रमुख स्थानों पर मुख्य सड़कें बंद कर दी गयी हैं।

कोल्हापुर नगर निगम प्रबंधन ने लॉकडाउन के कारण आज अपनी आम बैठक रद्द कर दी।

अट्ठारह जलाई को जिले के संरक्षक मंत्री सतेज पाटिल और जिलाधिकारी दौलत देसाई ने निर्वाचित प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लॉकडाउन पर चर्चा करने के बाद

आज से 26 जलाई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी।

आज सुबह दस बजे तक कोरोना के 22 नये मरीज मिलने से कुल मरीजों की संख्या 2287 हो गयी और अब तक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 53 हो गयी। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की सख्या 999 हो गयी। यहां के विभिन्न अस्पतालों में 1235 मरीज इलाज करा रहे हैं।