Breaking News

यूपी: सड़क हादसे में पूर्व महिला प्रधान तथा उसके देवर की मृत्यु

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के करहल क्षेत्र में सड़क हादसे में एक पूर्व महिला प्रधान तथा उसके देवर की मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्राें ने यहां बताया कि विकास खण्ड करहल की सहस ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान जावित्री देवी अपने देवर वीरेंद्र यादव उर्फ पप्पू के साथ बाइक से टिमरूआ से अपने गांव आ गाँव रही थी। इस बीच सैफई के निकट उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये है।